-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिला जैविक खेती का ज्ञान, IARI ने एफओएम खाद के फायदे बताए
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मथुरा के बलदेव रोड स्थित शिवम संस्थान में सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली द्वारा मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (सीएसआर) के सहयोग से "किंवित जैविक खाद से मृदा समृद्धि, आय संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को किंवित जैविक खाद (एफओएम) के निर्माण,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मथुरा के बलदेव रोड स्थित शिवम संस्थान में सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली द्वारा मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (सीएसआर) के सहयोग से "किंवित जैविक खाद से मृदा समृद्धि, आय संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को किंवित जैविक खाद (एफओएम) के निर्माण, उपयोग और लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके नियमित प्रयोग से मृदा की उर्वराशक्ति बढ़ती है, लाभकारी सूक्ष्मजीव सक्रिय होते हैं, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटती है, उत्पादन लागत कम होती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर आईएआरआई के डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याडॉ. ऋषि राज, कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा के डॉ. रवींद्र कुमार राजपूत एवं अध्यक्ष डॉ. वाई.के. शर्मा ने मृदा परीक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खेती और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम का समापन श्री मुकेश कुमार यादव द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
राजस्थान: बसपा ने राजस्थान में दो नए स्टेट प्रभारी किए नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह
उत्तर प्रदेश: IITR शोध में बड़ा खुलासा प्लास्टिक का BPA बच्चों के दिमाग और याददाश्त पर डाल रहा असर
उत्तर प्रदेश: खेत में चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार नकद बरामद
उत्तर प्रदेश: सीसी रोड निर्माण से गली में जलभराव, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग
राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
