Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुकानें खाली कराने के नोटिस पर भड़के व्यापारी, डीएम और डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 03:55:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 03:55:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज रोडवेज़ मार्किट वैलफेयर एसोसिएशन के सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर मार्किट को पूर्ण रूप से बंद रखा और हजारों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय एवं रेलवे डीआरएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज रोडवेज़ मार्किट वैलफेयर एसोसिएशन के सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर मार्किट को पूर्ण रूप से बंद रखा और हजारों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय एवं रेलवे डीआरएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। रेलवे प्रशासन द्वारा मार्किट के सभी दुकानदारों को मात्र 7 दिनों की मुहलत देते हुए दुकानें खाली करने का आदेश जारी किया गया है, जिससे समस्त व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने ज्ञापन में स्पष्ट रूप से बताया कि वे पिछले 50 से 60 वर्षों से इस मार्किट में कारोबार कर रहे हैं। सभी दुकानदार रेलवे के लाइसेंस धारक हैं, जिनके पास अलॉटमेंट लेटर, नियमित किराए की रसीदें उपलब्ध हैं।   व्यापारियों ने यह भी कहा कि उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय तथा जिला न्यायालय में मुकदमे लड़े हैं, जिनमें कई मामले उनके पक्ष में निर्णय हो चुके हैं। कुछ मामले अभी भी जिला एवं उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं तथा उनके पास माननीय उच्च न्यायालय का स्टे ऑर्डर भी प्राप्त है।

रेलवे कोर्ट के आदेशों की भी अवेहलना कर रहा है। यदि रेलवे असंवेधानिक कार्यवाही करता है तो 25 से 30 हज़ार लोग बेरोजगार हो जाएंगे। एसोसिएशन की मांगें:  रेलवे द्वारा जारी 7 दिनों का नोटिस तुरंत वापस लिया जाए। व्यापारियों के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए स्थायी समाधान निकाला जाए  उच्च न्यायालय के स्टे ऑर्डर का पूर्ण सम्मान किया जाए।  लंबे समय से चल रहे कारोबार को बिना किसी परेशानी के जारी रखने की अनुमति दी जाए।  रोडवेज़ मार्किट वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि रेलवे प्रशासन अपनी एकतरफा कार्रवाई नहीं रोकता है तो एसोसिएशन आगे भी सशक्त आंदोलन करने को विवश होगा।

Related News

राजस्थान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग में हुई बैठक, 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तय

राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: पंडित सोहनलाल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के यूपी महामंत्री

उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


Featured News