Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: साइबर सेल की बड़ी सफलता, ठगी की पूरी रकम पीड़ित के खाते में लौटाई वापस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 02:53:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 02:53:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के शादियाबाद साइबर सेल थाना ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को ₹14,457.69 की धनराशि वापस दिलाई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के शादियाबाद साइबर सेल थाना ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को ₹14,457.69 की धनराशि वापस दिलाई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई। शिकायतकर्ता अरविंद कुमार, जो ग्राम जबरापार, दौलतनगर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं, फोनपे (PhonePe) के माध्यम से ₹14,457.69 की साइबर ठगी का शिकार हुए थे। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी शिकायत संख्या 33107260167703 थी।

सूचना मिलते ही शादियाबाद साइबर सेलथाना ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने संबंधित बैंक और पेमेंट गेटवे से समन्वय स्थापित किया। अथक प्रयासों के बाद, दिनांक 19.07.2026 को ठगी गई पूरी धनराशि ₹14,457.69 शिकायतकर्ता के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष शादियाबाद श्री बागीश विक्रम सिंह, साइबर सेल के कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सतीश यादव और महिला कांस्टेबल सपना सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। और शासन प्रशासन के आदेशों के अनुसार गाजीपुर की पुलिस हर कार्य में सक्रिय है। 

Related News

राजस्थान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग में हुई बैठक, 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तय

राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: पंडित सोहनलाल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के यूपी महामंत्री

उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


Featured News