Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राष्ट्र के रक्षकों और समाज की आवाज उठाने वालों का सम्मान, जखनिया में हुआ भव्य आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 01:57:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 01:57:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाने वाले देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवान और समाज की समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने लाने वाले पत्रकारों का जखनिया में सम्मान किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाने वाले देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवान और समाज की समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने लाने वाले पत्रकारों का जखनिया में सम्मान किया गया। जखनिया तहसील सभागार में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों, सैनिक संगठनों और पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम का आयोजन जखनिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता डॉ. संजय कनौजिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा में लगे सैनिक और समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाले पत्रकार दोनों ही समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवान सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं, जबकि पत्रकार अपनी निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से जनता की समस्याओं और सच्चाई को सामने लाने का कार्य करते हैं।

डॉ. संजय कनौजिया ने कहा कि ऐसे राष्ट्रसेवियों और कलम के सिपाहियों का सम्मान करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर दिशा देने में सैनिकों और पत्रकारों का योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहा है। समारोह के दौरान शौर्य सैनिक संगठन, सीआरपीएफ भाईचारा संगठन और स्थानीय पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा सम्मान स्वरूप पेन, डायरी और अंगवस्त्र भेंट किए गए। सम्मान समारोह के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने सैनिकों व पत्रकारों के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में पत्रकारों और समाजसेवियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण यादव, अजीत विक्रम यादव, सुनील दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा, उग्रसेन सिंह, कमलेश यादव, रमेश सोनी, वेद प्रकाश पांडे, गोपाल पांडे, सुरेश पांडे, शैलेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार और सत्यम चौबे सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सैनिक सेवा संस्थान के रणजीत सिंह, समाजसेवी अवधेश यादव (राजू), उदयभान, गणेश पाल, संजय सोनकर, सुखराम यादव, संतोष यादव, साहब यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों का त्याग और पत्रकारों की जिम्मेदारी समाज को मजबूत बनाती है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और राष्ट्र सेवा में योगदान देने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता है। समारोह का समापन सम्मानित व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Related News

राजस्थान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग में हुई बैठक, 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तय

राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: पंडित सोहनलाल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के यूपी महामंत्री

उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


Featured News