Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, जल जीवन मिशन व अन्य कार्यों की हुई समीक्षा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान   Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 30/12/2025 11:29:13 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 30/12/2025 11:29:13 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पुरोहित ने की।

विस्तार

राजस्थान: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पुरोहित ने की। बैठक में जिले में जल एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जल एवं स्वच्छता मिशन प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता पी एस तंवर ने परियोजना अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति प्रस्तुत की। इसके पश्चात नियमित रूप से चल रहे कार्यों की प्रगति से अधीक्षण अभियंता नागौर एवं सचिव श्रवण सिंह खिड़िया ने पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान में स्वीकृत जल कनेक्शन से वंचित सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत भवनों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जल कनेक्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी।

बैठक के दौरान हर घर जल प्रमाणीकरण, नल जल मित्र तथा एचएफटीसी से संबंधित कार्यों में प्रगति लाने को लेकर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने आगामी बैठक में खनिज अभियंता को आमंत्रित करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने अधीक्षण अभियंता एवीवीएनएल को पंप हाउसों पर सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश किए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, अजमेर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अशोक चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक दुर्गा सिंह, जिला आईईसी सलाहकार मोहम्मद शरीफ छिम्प सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।