-
☰
राजस्थान: लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज, कोटपूतली में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरणा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: आज दिनांक 24 जनवरी 2026 लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संयुक्त तत्त्वावधान में आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत
विस्तार
राजस्थान: आज दिनांक 24 जनवरी 2026 लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संयुक्त तत्त्वावधान में आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के लिए वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. उर्मिल महलावत ने राष्ट्रीय भावना एवं देशहित की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में श्री अक्षत शर्मा ने निवेशक के तौर पर वित्तीय निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। वित्तीय धोखाधड़ी एवं जोखिमों से परिचित करवाया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर संदीप कुमार आर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शुभलता यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यशाला में प्रोफेसर हरिराम धनेटिया, प्रोफेसर शोभा जौहरी, प्रोफेसर पदमा मीणा, प्रोफेसर ज्योति पाठक, प्रोफेसर बबीता, प्रोफेसर सज्जन सिंह एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। यादव, प्रोफेसर आलेख कौड़िन्य, प्रोफेसर योगेश कुमार यादव, प्रोफेसर सुभाष यादव, प्रोफेसर सुधीर यादव
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक
बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद