Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: इंद्रध्वज महामंडल विधान के शुभारंभ पर निकली भव्य घट यात्रा, मंदिर परिसर में हुआ ध्वजारोहण

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 15/09/2026 12:20:50 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 15/09/2026 12:20:50 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर मानसरोवर के वरुण पथ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में दश लक्षण महापर्व के पावन अवसर पर प्रथम श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान पूजन का विधिवत शुभारंभ हुआ।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर मानसरोवर के वरुण पथ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में दश लक्षण महापर्व के पावन अवसर पर प्रथम श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान पूजन का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से भव्य घट यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष जे.के. जैन एवं प्रचार संयोजक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि प्रातः 7:15 बजे घट यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। यात्रा मानसरोवर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए श्रद्धालुओं के साथ पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ धार्मिक जयघोष करते हुए आगे बढ़े।

 घट यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्री इंद्रध्वज का ध्वजारोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव की आराधना कर विधान के सफल एवं मंगलमय आयोजन की कामना की। गणिनी आर्यिका श्री 105 विभाश्री माताजी के पावन सान्निध्य में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 15 से 25 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं विधान पूजन किए जाएंगे।आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Featured News