-
☰
राजस्थान: बनाकिया कला भेरुजी मंदिर में 25 जनवरी को होगा भव्य जागरण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: 23/01/2026,बनाकिया कला भेरुजी मंदिर पर जागरण रविवार 25 जनवरी को होगा।बनाकिया कला तहसील कपासन जिला चित्तौड़गढ़ में भव्य प्राचीन मंदिर बना होकर भेरुजी बाबजी के मंदिर के नाम से जाना जाता हैं
विस्तार
राजस्थान: 23/01/2026,बनाकिया कला भेरुजी मंदिर पर जागरण रविवार 25 जनवरी को होगा।बनाकिया कला तहसील कपासन जिला चित्तौड़गढ़ में भव्य प्राचीन मंदिर बना होकर भेरुजी बाबजी के मंदिर के नाम से जाना जाता हैं। भव्य मंदिर लगभग एक बीघे में बना होकर मंदिर के साथ में पुरानी बावड़ी भी खुदी हुई हैं। जो की कड़ाऊ से बनी होकर पुरानी हैं। उक्त मंदिर बावड़ी का निर्माण देवाजी गाडरी ने करवाया था एवं मंदिर में स्थापित समस्त देवी देवता की मूर्तियां भेरुजी, देव नारायण, भुनाजी, गजानंदजी ,बालाजी, चामुंडा माताजी, भदेरिया भेरुजी जी, शिव प्रतिमा इत्यादि मूर्तियां स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की थी।स्वयं देवाजी ने दो रूप धारण कर समाधि ली, जिसकी समाधि आज भी मंदिर के बीच भेरुजी के सामने छतरी में विराजित हैं। एवं मंदिर बावड़ी के पास स्वयं देवा जी की दूसरी समाधि स्थापित होकर छतरी बनी हुई हैं।पास ही अन्य पुजारीगण की मूर्तियां भी स्थापित हैं। उक्त मंदिर मेवाड़ में विख्यात होकर मंदिर दर्शन करने के लिए आसपास एवं मेवाड़ मालवा गुजरात इत्यादि से लोग वहां एवं हजारों किलोमीटर पैदल चलकर आते हैं।यहा जागरण पर भीड़ रहती हैं। उक्त मंदिर पर शुक्रवार एवं शनिवार को सामान्य आरती पूजा होती रहती हैं। लेकिन वर्ष में दो बार मुख्य जागरण का आयोजन किया जाता हैं। जो हिंदी वर्ष के माघ तिथि सातम एवं भादव महीने की सातम तिथि के दिन जागरण होता हैं। जिसमें मूर्तियों का विशेष श्रृंगार किया जाकर पूजा अर्चना की जाती हैं। जागरण के दिन शाम को बनाकिया कला में निवासरत समस्त गाडरी समाज के घर में व्यंजन पकवान बनते हैं। व्यंजन पकवानों को थाली में परूसा निकालकर धाल के रूप में गाजे बाजे बैंड, ढोल, शहनाई के साथ नाचते गाते भोग लगाते हैं। मुख्य जागरण पर भेरुजी के मंदिर पर स्थापित समस्त मूर्तियां को भोग मुख्य पुजारी किशन लाल गाडरी द्वारा लगाया जाता हैं। रात भर भजन संध्या व पौराणिक नृत्य का आयोजन होता हैं।
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक
बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद