Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: स्वयं सिद्धा आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर किया गया आयोजित 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 13/03/2026 01:03:25 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 13/03/2026 01:03:25 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली महात्मा बुद्ध संस्थान द्वारा संचालित स्वयं सिद्धा आश्रम लक्ष्मी नगर कोटपूतली में गुरूवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर के संयुक्त षासन सचिव व जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़ के निर्देषानुसार वरिष्ठ नागरिकों के लिये स्वास्थ्य जॉच, वॉलपेंटिंग व वृद्धजनों की देखभाल संबंधी प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली महात्मा बुद्ध संस्थान द्वारा संचालित स्वयं सिद्धा आश्रम लक्ष्मी नगर कोटपूतली में गुरूवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर के संयुक्त षासन सचिव व जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़ के निर्देषानुसार वरिष्ठ नागरिकों के लिये स्वास्थ्य जॉच, वॉलपेंटिंग व वृद्धजनों की देखभाल संबंधी प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के सचिव डॉ. एच.एन. धोलीवाल ने बताया कि विनायक अस्पताल के डॉ. नेकीराम ने आवासित आश्रमवासियों की अनिद्रा, रक्तचाप, ब्लड षुगर, वजन, नेत्रदोष व श्रवण दोष संबंधी जॉच की। इसके बाद आश्रम वासियों द्वारा दिवारों पर हल्के रंगों से प्रकृति व परिवार संबंधी चित्र तथा प्रेरणादायक और सरल संदेश से ओतप्रोत सूक्तियॉ लिखी गई। रिटायर्ड प्राचार्य महेश चन्द निर्मल द्वारा आश्रम के कर्मचारियों को वृद्धजन देखभाल संबंधी प्रशिक्षण  दिया गया। इस दौरान आश्रम के मैनेजर सुरेन्द्र कुमार निमोरिया, योगा टीचर कानाराम, नर्सिगकर्मी पूजा, लेखाकार सचिन कुमार, केयर टेकर राजेन्द्र सिंह, जमुना देवी, रसोईया  कमलेश, सुरक्षा वार्ड मंजीत सिंह,  राधेश्याम व अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।


Featured News