-
☰
No image found.
राजस्थान: खेल खुद से ही बच्चों का मन व अच्छे स्वभाव की तरफ आगे बढ़ता है
- Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
राजस्थान: खान सातल खेड़ी कस्बे में संचालित स्वामी दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज से दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच सुषमा गोठवाल ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस क्रम में दरे मार्शल आर्ट रामगंजमंडी के निदेशक रवि प्रजापति ने फीता काटकर किर्केट मैच का शुभारंभ किया।
विस्तार
राजस्थान: खान सातल खेड़ी कस्बे में संचालित स्वामी दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज से दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच सुषमा गोठवाल ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस क्रम में दरे मार्शल आर्ट रामगंजमंडी के निदेशक रवि प्रजापति ने फीता काटकर किर्केट मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उदबोधन में खेलो को जीवन का अभिन्न (अनिवार्य) अंग बनाने का सुझाव दिया जिसके कारण सर्वागीण विकास हो सके। विद्यालय के निदेशक कमलेश शर्मा ने बताया कि, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए खेलों का जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। विद्यालय के सभी अध्यापको ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। अंत में विद्यालय की सचिव अर्चना शर्मा ने पधारे हुए अतिथियो का आभार व्यक्त किया।
NZ vs BAN Cricket News: न्यूजीलैंड दौरे में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर
Cricket News: बारिश के दौरान श्रीलंका का दबदबा, वनडे और टी20 सीरीज किए अपने नाम
Cricketer's Father Passes Away: रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन, क्रिकेट समुदाय ने जताई संवेदना
दिल्ली: मदनगीर से उठे राष्ट्रीय सितारे कुणाल रॉय का भारत टीम में चयन, गोल्ड फॉर इंडिया” का लक्ष्य
