-
☰
राजस्थान: बानसूर में अचानक बदला मौसम, बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बानसूर क्षेत्र में आज अल सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई, जिसके साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। ओलावृष्टि के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विस्तार
राजस्थान: बानसूर क्षेत्र में आज अल सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई, जिसके साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। ओलावृष्टि के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बांसूर के गांव मौक्का में सुबह करीब 5 बजे बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान चिंतित नजर आए। बारिश और ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बढ़ती ठंड के चलते लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।
वहीं, हसरौरा क्षेत्र में भी हल्की बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। इससे किसानों की फसलों और सब्जियों को नुकसान होने की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ समय तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।आगे भी भारतीय मौसम विभाग इसी तरह सर्दी का प्रकोप बढ़ने का ही अंदेशा बता रहा है।
उत्तर प्रदेश: विशेष मतदाता पुनरीक्षण, दावा–आपत्ति 6 फरवरी तक, अंतिम सूची 6 मार्च को
बिहार: आरपीएस कॉन्वेंट स्कूल नवादा में विज्ञान मेला का उद्घाटन
हरियाणा: सिहमा गोवंश उपचार शाला में मकर संक्रांति पर गायों के लिए आयोजित किया सवामणी
मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय पोरसा में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान आयोजित
उत्तर प्रदेश: दरियाबाद स्टेशन पर वंदे भारत की चपेट में आने से युवती की मौत