-
☰
No image found.
राजस्थान: वालीबाल प्रतियोगिता में सुरेली वनस्थली ने लहराया परचम
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: मेरे निज ग्राम सुरेली में 68 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक 17 एवं19 वर्ष छात्र-छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता निर्विवाद सम्पन्न होकर आज समापन हुआ है। मुख्य अतिथि ग्राम की सरपंच साहिबा मौसमी देवी रही।19 वर्षीय छात्र वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्राम सुरेली की मेजबान टीम विजय रही, इसी वर्ग में द्वितीय स्थान पर राउमावि झाड़ली व तृतीय स्थान पर राउमावि फुलेता की टीम विजय रही। 17 व 19 वर्ष की छात्र/छात्रा वर्ग में 64 टीमों ने भाग लिया।
विस्तार
राजस्थान: मेरे निज ग्राम सुरेली में 68 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक 17 एवं19 वर्ष छात्र-छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता निर्विवाद सम्पन्न होकर आज समापन हुआ है। मुख्य अतिथि ग्राम की सरपंच साहिबा मौसमी देवी रही।19 वर्षीय छात्र वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्राम सुरेली की मेजबान टीम विजय रही, इसी वर्ग में द्वितीय स्थान पर राउमावि झाड़ली व तृतीय स्थान पर राउमावि फुलेता की टीम विजय रही। 17 व 19 वर्ष की छात्र/छात्रा वर्ग में 64 टीमों ने भाग लिया। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर वनस्थली विद्यापीठ, द्वितीय स्थान प्यावडी 17 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम स्थान नासिरदा, द्वितीय स्थान देवली ने प्राप्त किया,17 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर निवाई द्वितीय स्थान पर बगड़वा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।चार दिन तक ग्रामवासियों ने खेल का खूब आनंद उठाया। जिले की विभिन्न स्कूलों से आई हुई मेहमान टीमों को ग्राम के भामाशाह नवयुवकों द्वारा पलक पांवड़े बिछाकर अभूतपूर्व स्वागत-सत्कार व प्यार देते हुए, इनकी सुख सुविधाओं में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी। चारों दिन सुबह शाम देशी घी से निर्मित भोजन व नाश्ता दिया गया। दूर दूर से पधारे दलप्रभारी, निर्णायक गण स्थानीय ग्रामवासियों के सेवा व सम्मानभाव से अति प्रसन्न थे। चार दिवसीय टुर्नामेंन्ट की कुछ झलकियां।
Cricketer's Father Passes Away: रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन, क्रिकेट समुदाय ने जताई संवेदना
दिल्ली: मदनगीर से उठे राष्ट्रीय सितारे कुणाल रॉय का भारत टीम में चयन, गोल्ड फॉर इंडिया” का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: जबलपुर के राज्य स्तरीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में रीवा ने जीता खिताब
राजस्थान: सर्व धर्म एकता समिति द्वारा जानवरों के चिकित्सा की सेवा दी जाएगी
