Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बंजारवाड़ा में लाखों की चोरी का जल्द होगा खुलासा, पुलिस ने गठित की विशेष टीमें

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manohar Singh Chohan , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 02:35:08 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manohar Singh Chohan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 02:35:08 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पहाड़ा थाना क्षेत्र के बंजारवाड़ा गांव में तीन दिन पूर्व हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में रोष है। चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ऋषभदेव डिप्टी राठौड़ एवं C

विस्तार

राजस्थान: पहाड़ा थाना क्षेत्र के बंजारवाड़ा गांव में तीन दिन पूर्व हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में रोष है। चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ऋषभदेव डिप्टी राठौड़ एवं CI राजेश मीणा एवं पूर्व जिला प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने की मांग रखी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं तथा जांच जारी है। अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया। वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। अब ग्रामीणों को पुलिस की कार्रवाई और चोरी की वारदात के खुलासे का इंतजार है। डिप्टी राठौड़ ने कहा कि पुलिस की जांच पड़ताल शुरू है, तकनीकी सुविधा से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News