Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: विश्व हिन्दू परिषद ने रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के लिए की गई बैठक 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 13/03/2026 01:01:17 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 13/03/2026 01:01:17 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली विश्व हिन्दू परिषद् की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. अश्वनी गोयल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधि व 29 मार्च को आयोजित रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली विश्व हिन्दू परिषद् की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. अश्वनी गोयल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधि व 29 मार्च को आयोजित रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। नगर मंत्री तूफान सोनी ने बताया कि रामनवमी उत्सव के साथ विशाल रामकलश व रामध्वजा यात्रा का भी आयोजन होगा। यह यात्रा प्रातः 09 बजे लक्ष्मी नारायण देवस्थान से प्रारम्भ होगी। यात्रा में त्रिवेणी धाम के संत रामरिछपाल दास महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा।

 

जिलाध्यक्ष डॉ. गोयल ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये अवध बिहारी मंदिर महंत बालेष्वरदास महाराज को संरक्षक मनोनीत किया। संरक्षक मण्डल में समाजसेवी डॉ. प्रवीण सिरोहा, पूर्व पार्षद रामचंद्र सैनी, घनश्याम छीपी, पत्रकार रामप्रकाश बंसल को मनोनीत किया गया। बैठक में जिला मंत्री महावीर सिंह, सह मंत्री एड. शिवकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेमीचन्द हिंदू, नगर अध्यक्ष रोहिताश सैनी, प्रमोद बंसल, सीताराम अग्रवाल, संदीप सैनी, दयाराम कुमावत, दिनेश कुमार सैनी, हुकुमचंद गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहें।


Featured News