Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में चूल्हे से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही 

- Photo by :

  Published by: Shravan Kumar , Date: 16/04/2024 05:57:18 pm Share:
  • Published by: Shravan Kumar ,
  • Date:
  • 16/04/2024 05:57:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश : कुशीनगर जटहां बाजार थाना क्षेत्र के गांव  माघी कोठिलवा  के मुन्नी लाल टोला  दलित बस्ती में सोमवार की रात  8:20 बजे भोजन पकाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग  लग गई।इस घटना में 20 झोपड़ियां  जलकर राख गई । 

विस्तार

उत्तर प्रदेश : कुशीनगर जटहां बाजार थाना क्षेत्र के गांव  माघी कोठिलवा  के मुन्नी लाल टोला  दलित बस्ती में सोमवार की रात  8:20 बजे भोजन पकाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग  लग गई।इस घटना में 20 झोपड़ियां  जलकर राख गई । 


घर में रखे अनाज, कपड़े, नकदी व गृहस्थी के सामान भी  आग की भेंट चढ़ गए तथा आग के चपेट में  आने से 16 बकरियों  की  मृत्यु  हो  गई ग्रामीणों  ने बताया  कि  नकछेद प्रसाद  के घर की महिलाएं रात में भोजन पका रही थीं। उसी दौरान
चूल्हे से निकली चिंगारी से उनकी झोपड़ी में  आग लग गई । 


तेज  हवा के  कारण  बेकाबू  हुई  आग  ने बिकराल  रूप  धारण  कर लिया देखते-देखते ब्यास प्रसाद,   रोहित हरी, रवींद्र प्रसाद  लालरतन यादव,  जगत  यादव,  रामा  यादव,  जसवंत प्रसाद,   राजू प्रसाद,  रोहित, महंगू, गरजू,  छिन्नू , राजेश,  राजकुमार समेत  20 लोगों  के  घर  जल गए  तथा आग की लपटों से  15 बकरियों की झुलस कर मौत हो गई। 

ग्रामीणों के सहयोग  से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाना तथा फायर ब्रिगेड सर्विस को दिया। जिसके कुछ समय उपरांत फायर ब्रिगेड सर्विस तथा स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग को शांत कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार  कई  लोगों के  परिवारो   में   बेटियों की शादी भी तय हुई है। उसके लिए लोग जरुरी सामान जुटा कर घर में रखे हुए थे। इस भीषण अग्निकांड में  सभी के सामान जल गए हैं।  जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।