-
☰
उत्तर प्रदेश: फरवरी से शुरू होगा 100 दिन का टीबी खोजी अभियान, सांसद से पार्षद तक होंगे शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एक बार फिर टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिन का विशेष सघन रोगी खोज अभियान शुरू किया जा रहा है. फरवरी माह में शुरू हो रहे अभियान में जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विभाग के सहयोग से अधिकतम मरीजों को खोज कर उनका इलाज शुरू कराया जाएगा. इ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एक बार फिर टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिन का विशेष सघन रोगी खोज अभियान शुरू किया जा रहा है. फरवरी माह में शुरू हो रहे अभियान में जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विभाग के सहयोग से अधिकतम मरीजों को खोज कर उनका इलाज शुरू कराया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह ने सभी अपर निदेशकों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को विस्तृत निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य सचिव डॉ. पिंकी जोवल के अनुसार, सघन टीबी खोज अभियान दिसंबर 2024 से चलाया जा रहा है. इसी का नतीजा है कि 2015 के सापेक्ष प्रति लाख व्यक्तियों में मरीजों की संख्या में 17 प्रतिशत और टीबी के कारण होने वाली मृत्यु में भी 17 फ़ीसदी की कमी आई है ऐसे में विभाग फिर से फरवरी में सघन टीबी रोगी खोज अभियान चलाएगा. प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 2 माह में सांसदों के साथ जिला स्तर पर समीक्षा करवाएं. इसके अलावा विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, प्रधानों व पार्षदों को भी अभियान से जोड़ें. इसमें सामाजिक जन जागरूकता बढ़ाने के लिए माई भारत वॉलंटियर्स वअन्य पंजीकृत नि:क्षय मित्रों का भी उपयोग करें. डीजी ने सभी कारागारों व मलिन बस्तियों में टीबी स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही प्राथमिक स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता समेत विभिन्न माध्यमों से छात्र-छात्राओं में जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है. इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं .
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई