-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में 31,695 नए मतदाता बढ़े, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; डीएम ने युवाओं से की नाम जुड़वाने की अपील
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में मतदाता बनने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। SIR के बाद 10 अप्रैल 2026 को जारी अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले अब तक जिले में 31,695 वोटर बढ़ गए हैं। खास बात यह है कि नए मतदाता बनने
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में मतदाता बनने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। SIR के बाद 10 अप्रैल 2026 को जारी अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले अब तक जिले में 31,695 वोटर बढ़ गए हैं। खास बात यह है कि नए मतदाता बनने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं। अब जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कुल 29,80,682 मतदाता हो गए हैं। मंगलवार से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और गलतियां सुधारने का नया अभियान भी शुरू हो गया। डीएम अविनाश सिंह ने साफ कहा है कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा नाम जुड़वाने का मौका न गंवाएं। एक जनवरी 2027 तक 18 साल के होने वाले युवा भी अभी आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं की संख्या में ज्यादा इजाफा डीएम के मुताबिक, 10 अप्रैल के बाद से मतदाताओं की संख्या में 31,695 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 14,534 पुरुष और 17,168 महिलाएं शामिल हैं। जिले की मौजूदा मतदाता सूची में 16,23,852 पुरुष, 13,56,744 महिलाएं और 56 तृतीय लिंग के मतदाता दर्ज हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 29,80,682 पहुंच गई है। प्रशासन के मुताबिक, नए मतदाताओं में 18 से 19 साल के युवाओं की बड़ी हिस्सेदारी है। 18 साल के हो गए हैं तो फौरन जुड़वाएं नाम पहले नाम था, अब कट गया तो भी करें आवेदन अगर किसी व्यक्ति का नाम पहले मतदाता सूची में था, लेकिन नई सूची में गायब है तो वह भी दोबारा फॉर्म-6 भर सकता है। वहीं, किसी अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या अन्य जानकारी में गलती सुधारने के लिए फॉर
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अब युवाओं को इंतजार करने की जरूरत नहीं है। जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इतना ही नहीं, जिनकी उम्र एक जनवरी 2027 तक 18 साल हो जाएगी, वे भी अभी आवेदन कर सकते हैं। डीएम ने लोगों से अपील की है कि अपने घर, मोहल्ले और आसपास ऐसे युवाओं को जरूर बताएं, जिनका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
