-
☰
उत्तर प्रदेश: भुजौली चौराहे पर अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने पर 6 लोगो की हुयी मौत, परिजनों में दुःख का माहौल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार का कहर जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजौली चौराहे पर अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने पर 6 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि कल शाम कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली चौराहे पर बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे मौके पर ही 6 व्यक्तियों की मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार का कहर जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजौली चौराहे पर अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने पर 6 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि कल शाम कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली चौराहे पर बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे मौके पर ही 6 व्यक्तियों की मौत हो गई। 2 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्रशासन के द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा होने के कारण यह घटना हुई है। तेज गति से कार ड्राइव करने से चालक सहित 6 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जब लोग मौके पर पहुंचे तो 8 लोग दबे हुए थे। जब कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला गया, तो 6 की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और 2 गंभीर रूप से घायल थे। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पहले जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है।
बिहार: शेख मकर संक्रांति से पहले नरहट बाजार में तिलकुट मसक्का खरीदारी को लेकर भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: सेक्टर-63 थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, कंपनी में चोरी व गबन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बिहार: डीएम ने की लोक शिकायत द्वितीय अपील की सुनवाई, 6 मामलों का ऑन-स्पॉट निवारण
बिहार: कड़ाके की ठंड में मानवता की दी गई मिसाल, देर रात बेसहारा लोगों के बीच कम्बलो का वितरण
उतर प्रदेश: पारिवारिक कलेश ने ली विवाहिता की जान, घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या