-
☰
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में ग्राम पंचायत स्तर पर आधार सेवाएं शुरू, डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देशन में ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल सुविधा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रामीणों के लिए खुशखबरी बलरामपुर में ग्राम पंचायत स्तर पर आधार सेवाएं शुरू उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक पहल शुरू हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रामीणों के लिए खुशखबरी बलरामपुर में ग्राम पंचायत स्तर पर आधार सेवाएं शुरू उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक पहल शुरू हुई है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर आधार सेवाओं को विस्तार दिया जा रहा है। ग्राम स्तर पर ही डिजिटल सुलभ सेवाओं के उपलब्ध होने से आमजन को समय की बचत के साथ पारदर्शी और आसान सुविधा मिल सकेगी। यह पहल ग्रामीणों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे वे अपने काम आसानी से कर सकेंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि ग्रामीण इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने आधार कार्ड से संबंधित काम ग्राम पंचायत सचिवालय में ही करवाएं। इससे उन्हें समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
ग्राम पंचायत सचिवालय में ही अब आधार सेवाओं के नए केंद्र बन रहे हैं। प्रथम चरण में कई पंचायत सहायकों को मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश: हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित