Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी धाम में आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट कर रहा प्रसाद वितरण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 10:54:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 10:54:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम में आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा है। 11 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलने वाले इस सेवा कार्य के माध्यम से मां के दर्शन-पूजन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित पं. दीनानाथ मिश्र के नेतृत्व तथा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम में आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा है। 11 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलने वाले इस सेवा कार्य के माध्यम से मां के दर्शन-पूजन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित पं. दीनानाथ मिश्र के नेतृत्व तथा उपाध्यक्ष रामकुमार मिश्र की सहभागिता में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा के साथ सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित करना है।

 प्रसाद वितरण के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त मौजूद रहे और मां का प्रसाद ग्रहण किया।ट्रस्ट ‘सेवा ही सच्चा धर्म’ के संकल्प के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और जनकल्याण के क्षेत्र में भी योगदान देने के लिए प्रयासरत है। ट्रस्ट की इस पहल को श्रद्धालुओं की सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है।इस अवसर पर पत्रकार सूरज मौर्य ने भी सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना सराहनीय पहल है। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंदों की सहायता के साथ समाज में आपसी सद्भाव और सेवा भावना को भी मजबूती मिलती है।नवरात्रि के दौरान मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा यह प्रसाद वितरण सेवा और समर्पण का संदेश दे रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News