-
☰
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल अग्रवाल जी, अध्यक्ष, रोटरी क्लब मुरादाबाद ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, राधा कृष्ण नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कक्षा LKG के छात्र कृष्णव सारस्वत ने प्राइमरी वर्ग, कक्षा 7 की छात्रा नंदिनी ने जूनियर वर्ग तथा कक्षा 9 की दो छात्राओं मदीहा अरशद तथा विधि ने सीनियर वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। अपनी अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं स्मृति चिन्ह एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वर्ष भर पूर्ण अनुशासन में रहने वाले 50 विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष भर सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य नन्हें सिंह जी ने कहा कि सफलता (Safalta) का अर्थ है कामयाबी, विजय, सिद्धि, या लक्ष्य की प्राप्ति। यह किसी कार्य के अनुकूल, सुखद या संतोषजनक परिणाम को संदर्भित करता है। इसे धन, पद, प्रसिद्धि, या अपने लक्ष्यों को पूरा करने के रूप में परिभाषित किया जाता है। यह एक अवस्था है जहाँ आप वह हासिल करते हैं जो आप चाहते हैं। मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि आपका काम अपने आस-पास के सभी लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि आप वास्तव में सक्षम, प्रतिबद्ध और अनुकूल हैं—ये तीन 'सी' हैं। अपनी सक्षमता साबित करें और लोग आपको अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपेंगे। अपनी प्रतिबद्धता साबित करें और लोग आप में निवेश करना चाहेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के NCC प्रभारी जगदीश चंद्र ने किया और अपने संबोधन में विस्तारपूर्वक बताया कि सफलता किसी निश्चित उम्र में नहीं मिलती है। सफलता व्यक्ति के प्रयासों, कठिनाइयों का सामना करने की क्षमता, निरंतरता, निष्ठा और समय के साथ आती है। सफलता के लिए व्यक्ति को संघर्ष करना, अपनी क्षमताओं को विकसित करना और निरंतर प्रयास करना होता है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य समरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ बिजेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, कुशाग्र राज, उपासना गुप्ता, गीता यादव, मंजू सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गोंडा स्टेशन पर चोर को पकड़ते समय GRP सिपाही के दोनों पैर कटे, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों ने रवि गर्गवंशी की रिहाई और प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा की करी मांग
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, संस्कृति और मनोरंजन का संगम
उत्तर प्रदेश: संवेदना द किंग्स कॉटेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित