Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संवेदना द किंग्स कॉटेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kumar , Date: 01/04/2026 01:13:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Sunil Kumar ,
  • Date:
  • 01/04/2026 01:13:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संवेदना  द किङस कॉटेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय को विद्यार्थियों की उपलब्धियों की थीम पर सजाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संवेदना  द किङस कॉटेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय को विद्यार्थियों की उपलब्धियों की थीम पर सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर शेफाली सिंह माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत मुरादाबाद, व अतिथि विशेष के रूप में श्री पी के गोस्वामी वरिष्ठ एडवोकेट , श्रीमती सुनिता दहिया जी CO कोतवाली व विद्यालय की निर्देशिका मेजर डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा जी मौजूद रही। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के नन्हें संवेदियंस ने  छोटी सी आशा, रंगीलो मारो डोला व माता पिता को समर्पित नृत्य इत्यादि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावियों को सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम  के अंतर्गत मुख्य अतिथि ने बताया कि वह आज इस विद्यालय परिसर में आकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ व यहाँ के होनहार छात्रों को देखकर उनका मन प्रसन्न हो गया। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और  विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त  करने की प्रेरणा दी। श्री पी के गोस्वामी जी ने बताया कि जीवन में पुरस्कार पाना ही सब कुछ नहीं है, बल्कि सीखना और आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।

 

साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि वे अपनी प्रतिभा को निखारते रहें, क्योंकि आज के बच्चे ही   भविषय  की नीव है।श्रीमती सुनिता दहिया जी ने बताया कि आज इस शानदार वार्षिक समारोह में आप सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें अपार हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है। इस रंगारंग माहौल में आप सभी की ऊर्जा और उत्साह देखकर, उन्हें उनके विद्यार्थी जीवन के दिन याद आ गए।श्रीमति मीनू मेहरोत्रा जी ने बताया कि  आज का दिन हमारे विद्यार्थियों की साल भर की कड़ी मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों को सम्मानित करने का दिन है। मुझे यह देखकर बेहद गर्व हो रहा है कि हमारे बच्चे न केवल शिक्षा में, बल्कि कला, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सभी विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई, और  साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो  विद्यार्थी आज नहीं जीत पाए, उन्हें भी हताश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हर हार ही जीत की पहली सीढ़ी है।" मेधावी विद्यार्थियों में  प्लेग्रुप में  दर्शिता ,ध्वनि प्रथम , इकसित  दितीय  वअनाया पाटिल तृतीय , नर्सरी में  जोहान  हैदर प्रथम, नायरा ऋषिका दितीय, केवलया तृतीय L KG मे युग , जैनुल प्रथम, अजहान शम्सी दितीय, दानिया, मिनाहिंल , नव्या तृतीय, UKG में गौरांशी , प्रथम, अंबर अक़बर द्वितीय, जोहान तृतीय  आदि रहे। कार्यक्रम के अंतरगत   आभार अभिव्यक्ति करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्रुति गुप्ता जी ने बताया कि आज हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत हर्षोल्लास का दिन है क्योंकि हम सभी विद्यार्थियों की वर्ष भर की मेहनत का परिणाम घोषित कर है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परिणाम केवल अंकों की संख्या नहीं है बल्कि ये छात्र छात्राओं की कठोर परिश्रम , समर्पण और दृढ़ निश्चय के संकल्प का प्रतिफल है । कार्यक्रम का संचालन मैम पलक  द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की  शिक्षिकाओं मैंम  दीक्षिका, इसनेहा, तृपति , जैनब, रहनुमा, सना, इलमा, मुसकान , अनीता, इफत , मानया   रिशिका , वन्दना , रिचा  रजनी  ,मुस्कान, संपदा ,आदि ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।