-
☰
उत्तर प्रदेश: बजरंग दल ने नगर निगम पर मुकदमा पंजीकरण के खिलाफ प्रेस वार्ता कर उठाया विरोध
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि दिनांक 30 मार्च 2026 को राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा एक ज्ञापन माननीय नगर आयुक्त महोदय मुरादाबाद के लिए उनके पीली कोठी स्थित कार्यालय पर दिया गया, जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल का कहना है की मुरादाबाद के अंदर जो निराश्रित गोवंश एक्सीडेंट में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि दिनांक 30 मार्च 2026 को राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा एक ज्ञापन माननीय नगर आयुक्त महोदय मुरादाबाद के लिए उनके पीली कोठी स्थित कार्यालय पर दिया गया, जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल का कहना है की मुरादाबाद के अंदर जो निराश्रित गोवंश एक्सीडेंट में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। उन गोवंश के लिए नगर निगम के द्वारा गाय को ले जाने के लिए एक वाहन की व्यवस्था उपलब्ध हो सके निगम गोशाला के मैनेजर मुकेश के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कई बार देखा गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई हो और मुरादाबाद में गुलाब बाड़ी पर एक विवादित भूमि पड़ी है, जिसमें नशा जुआ सट्टा सुल्फा गंज सब चलता है। उसे भूमि पर एक बढ़िया गौशाला एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त गो चिकित्सालय का निर्माण किया जाए। ऐसा निवेदन अपने ज्ञापन के माध्यम से माननीय नगर आयुक्त से किया गया था। परंतु आज प्रातः जानकारी हुई की नगर निगम के द्वारा राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के ऊपर कुछ धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसम आरोप लगाया गया है कि कार्यकर्ता नगर आयुक्त के आवासीय परिसर में प्रवेश किया है, कि कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है। तो राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना का कहना है कि अगर कार्यकर्ताओं के द्वारा आवासीय परिसर में प्रवेश किया गया है, तो आप अपनी सीसीटीवी फुटेज इंटेलिजेंस की फुटेज मीडिया कर्मियों की फुटेज हमारे कार्यकर्ताओं के पास भी पूरे कार्यक्रम की फुल वीडियोग्राफी है। उनको देखकर और उनकी जांच कर ले की क्या कार्यकर्ता उनके आवासीय परिसर में प्रवेश करा हैं। फिर वह कहते हैं कि हमने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ करी तो कार्यालय के अंदर पुलिस एटीएस इंटेलिजेंस सब मौजूद था। अगर हम तोड़फोड़ कर रहे थे तो इन लोगों ने हमारा विरोध क्यों नहीं किया मीडिया की किसी फुटेज में हमें तोड़फोड़ करते हुए क्यों नहीं दर्शाया गया मूल रूप से राष्ट्रीय बजरंग दल पर जो मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वह मुकदमा केवल और केवल हनुमान चालीसा और गौ रक्षा की बात करने पर किया गया है। अगर हम हनुमान चालीसा कर रहे हैं तो क्या इस देश के अंदर हमारे ऊपर मुकदमा होगा। हम गौ रक्षा की बात करेंगे तो क्या इस देश के अंदर हमारे ऊपर मुकदमा होगा अगर ऐसा होता है तो राष्ट्रीय बजरंग दल का एक पैनल शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मिलने के लिए लखनऊ जाएगा और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वहां पर साक्ष्य प्रस्तुत करेगा और अपनी बात को दमदारी के साथ माननीय मुख्यमंत्री महोदय से रखेगा अगर हम उत्तर प्रदेश के अंदर पूज्य योगी जी के होते हुए हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते तो हम किसी और सरकार में तो हनुमान चालीसा के विषय में विचार भी नहीं बना सकते और इन अधिकारियों की मानसिकता यह दर्शाती है कि अब यह भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटना चाह रहे हैं, जो की राष्ट्रीय बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय बजरंग दल पूर्ण रूप से पूज्य योगी जी के साथ खड़ा है और हम योगी जी के लिए गली-गली मोहल्ला मोहल्ला प्रचार भी करेंगे प्रसार भी करेंगे, जो भी अधिकारी समाजवादी मानसिकता का है या जेएनयू से प्रेरित है। उसे अधिकारी को हम किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश के माननीय डीजीपी महोदय का आदेश है कि अगर कोई भी फर्जी मुकदमा किसी के ऊपर लिखवाता है तो सरकार उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी। हमारा निवेदन है कि हमारी जांच कराई जाए और अगर यह मुकदमा फर्जी पाया जाए। उत्तर प्रदेश के माननीय डीजीपी महोदय द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार सरकार संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा पंजीकृत कराए और हमारे द्वारा भी उन सभी अधिकारियों पर मानहानि का मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। आज प्रेस वार्ता में अमित अग्रवाल महानगर महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद विजय शर्मा महानगर महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल इशांक भारद्वाज महानगर सुरक्षा प्रमुख राष्ट्रीय बजरंग दल कुमार विशु यीशु शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गोंडा स्टेशन पर चोर को पकड़ते समय GRP सिपाही के दोनों पैर कटे, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों ने रवि गर्गवंशी की रिहाई और प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा की करी मांग
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, संस्कृति और मनोरंजन का संगम
उत्तर प्रदेश: संवेदना द किंग्स कॉटेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित