Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोंडा स्टेशन पर चोर को पकड़ते समय GRP सिपाही के दोनों पैर कटे, आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , Date: 01/04/2026 01:20:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Date:
  • 01/04/2026 01:20:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा स्टेशन पर चोर का पीछा कर रहे GRP सिपाही के दोनों पैर कट गए.. जिसमें एक पैर पूरी तरह से कट कर अलग हो गया है, जबकि दूसरा पैर खाल से लटक रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा स्टेशन पर चोर का पीछा कर रहे GRP सिपाही के दोनों पैर कट गए.. जिसमें एक पैर पूरी तरह से कट कर अलग हो गया है, जबकि दूसरा पैर खाल से लटक रहा है। घायल सिपाही की पहचान मऊ निवासी आकाश सिंह के रूप में हुई है जिन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है... सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है। देर रात स्टेशन पर दो लोगों में हो रही मारपीट की वजह से भीड़ इकठ्ठा हो गई थी, जिसमें एक युवक दूसरे युवक सुनील पर पैसा निकालने का आरोप लगा रहा था जिसपर सिपाही आकाश सिंह द्वारा दोनों को GRP थाने पर बैठाया गया और सुनील को शक के आधार पर रोक लिया गया और दूसरे को छोड़ दिया गया इतने में लखनऊ डिब्रूगढ़ ट्रेन आते ही सुनील भागकर ट्रेन में बैठने लगा और उसे पकड़ने की आपाधापी में सिपाही का दोनों पैर गैप में फंस गया और कट गया आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।