-
☰
उत्तर प्रदेश: शादी में बेचने के लिए संरक्षित गोवंश की हत्या, महिला गिरफ्तार, बेटों की तलाश जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भोजीपुर बरेली शादी में बेचने के लिए संरक्षित पशु की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्रह स्वामिनी महिला को गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भोजीपुर बरेली शादी में बेचने के लिए संरक्षित पशु की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्रह स्वामिनी महिला को गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। महिला के फरार तीन बेटों की तलाश में में पुलिस ने दबिश दी। लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लग सके। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर चुन्नीलाल में जुल्फिकार अहमद उर्फ़ बिट्टू के बेटे की शादी में मीट बेचने के लिए जंगल से एक गोवंशीय पशु को महिला गुड्डी उर्फ़ मोती के पुत्र पकड़ लाए।सभी ने मिलकर शनिवार की शाम को अपने घर में गोवंश की हत्या कर दी।बारात में भेजने के लिए मांस के टुकड़े कर रहे थे।तभी मुखबिर की सूचना पर भोजीपुरा पुलिस ने छापा मारा।छापे के दौरान गुड्डी के तीन पुत्र मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस महिला गुड्डी को पकड़ लिया। गुड्डी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसके बेटे जंगल से संरक्षित पशु को पकड़ लाते हैं और घर में ही काटकर मांस बेच देते हैं।कल शनिवार को बारात में मांस बेचने की तैयारी में थे।तभी पुलिस ने उन लोगों को पकड़ लिया। प्रभारी निरक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला गुड्डी उर्फ़ मोती को जेल भेज दिया गया है। उसके फरार पुत्रों की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: गोंडा स्टेशन पर चोर को पकड़ते समय GRP सिपाही के दोनों पैर कटे, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों ने रवि गर्गवंशी की रिहाई और प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा की करी मांग
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, संस्कृति और मनोरंजन का संगम
उत्तर प्रदेश: संवेदना द किंग्स कॉटेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित