-
☰
उत्तर प्रदेश: महिला ने जमीन पर पड़ोसियों के अतिक्रमण और धमकियों का लगाया आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पडरौना,कुशीनगर क्षेत्र के हिरनआ गांव निवासिनी एक महिला ने कोतवाली पडरौना की पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर अपने ही जमीन के निकट रास्ते पर दबंगई के बल पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पडरौना,कुशीनगर क्षेत्र के हिरनआ गांव निवासिनी एक महिला ने कोतवाली पडरौना की पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर अपने ही जमीन के निकट रास्ते पर दबंगई के बल पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हिरनआ गांव निवासिनी फूलकली देवी ने कोतवाली पडरौना की पुलिस को दिए गए तहरीर में जिक्र किया है कि उनके 212 रकबा 0.069 हैकटेयर रास्ता संख्या 176 की जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन अतिक्रमण किया गया था। इस मामले में पीड़ित महिला फूलकली देवी ने पूर्व में संबंधित राजस्व विभाग के एसडीएम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी,उधर तहरीर को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल और प्रशासन द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटा दिया गया था। फूलकली देवी का आरोप है कि पुनः फिर से दोबारा पड़ोसियों में मन्नु,उमेश रामनरेश,जयकिशुन द्वारा उक्त आराजी नंबर के रास्ते की भूमि पर जबरन लकड़ी,खरपतवार,गोबर, नाद,खूंटा,लगाकर जबरदस्ती अतिक्रमण कर लिए हैं। विरोध करने पर पड़ोसियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट और गाली गलौज पर उतारू हो रहे हैं। इतना ही नहीं आरोप है कि उनकी दबंगई से पीड़ित परिवार काफी डरा सहमां हुआ है,गांव के कुछ लोग इनका सहयोग करते हैं। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है ।कोतवाली पडरौना की प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि यह राजस्व विभाग का मामला है,संबंधित तहसील से ही इसका निस्तारण हो सकता है,ऐसे में संबंधित पडरौना सदर के उप जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या को अवगत कराएं।
उत्तर प्रदेश: गोंडा स्टेशन पर चोर को पकड़ते समय GRP सिपाही के दोनों पैर कटे, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों ने रवि गर्गवंशी की रिहाई और प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा की करी मांग
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, संस्कृति और मनोरंजन का संगम
उत्तर प्रदेश: संवेदना द किंग्स कॉटेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित