-
☰
उत्तर प्रदेश: ईकड़ा नाला पुलिया निर्माण के कारण 15 दिन मार्ग अवरुद्ध किया गया
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: धामपुर नगर पालिका परिषद धामपुर की ओर से ईकड़ा नाला की पुलिया पर निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है, जो शीला टॉकीज व स्योहारा चुंगी वाले मार्ग के बीच में पड़ती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: धामपुर नगर पालिका परिषद धामपुर की ओर से ईकड़ा नाला की पुलिया पर निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है, जो शीला टॉकीज व स्योहारा चुंगी वाले मार्ग के बीच में पड़ती है। निर्माण कार्य के चलते आगामी 15 दिनों तक यह मार्ग अवरुद्ध रहेगा। नगर पालिका परिषद धामपुर की ओर से इस पुलिया का चौड़ीकरण व ऊंचा बनाने का कार्य बुधवार ( 1 अप्रैल 2026) से शुरू किया जाएगा, जिसमें निर्माण कार्य के चलते आगामी 15 दिनों तक यह मार्ग अवरुद्ध रहेगा। मछली बाजार व स्योहारा चुंगी से होकर शीला टॉकीज की ओर जाने वाले लोग इस मार्ग का प्रयोग ना करके वैकल्पिक मार्ग के रूप में न्यू स्टेट बैंक कॉलोनी व सेंट मैरी रोड की ओर जाने वाले मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे उन्हें परेशानी ना हो। पुलिया निर्माण से जल भराव व अन्य समस्याओं का जल्द समाधान होगा। अतः आप सभी संपादक एवं पत्रकार बंधुओ से अनुरोध है। कृपया उक्त अपील को अपने-अपने आगामी समाचार पत्र में प्रकाशन करने का कष्ट करें ताकि आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उत्तर प्रदेश: गोंडा स्टेशन पर चोर को पकड़ते समय GRP सिपाही के दोनों पैर कटे, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों ने रवि गर्गवंशी की रिहाई और प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा की करी मांग
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, संस्कृति और मनोरंजन का संगम
उत्तर प्रदेश: संवेदना द किंग्स कॉटेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित