-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार; अवैध फैक्ट्री से पिस्टल और राइफल बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े हथियार तस्कर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, पिस्टल, राइफल बरामद एसएसपी अनुराग आर्य ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े असलाह तस्करों के गैंग का खुलासा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े हथियार तस्कर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, पिस्टल, राइफल बरामद एसएसपी अनुराग आर्य ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े असलाह तस्करों के गैंग का खुलासा आरोपी सुखराज ने बताया कि अजमल ने उसे आफर दिया कि वह जो भी हथियार की डिमांड करेगा। ड्रोन के जरिये उन्हें पाकिस्तान से पंजाब में डिलीवरी दी जायेगी। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। बहेड़ी कोतवाली में मुकदमा दर्ज, सोमवार को जायेंगे जेल
बरेली। पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े हथियार तस्कर गैंग का एसओजी और बहेड़ी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्टल, एक राइफल और असलाह बनाने की फैक्ट्री बरामद की गई है। तस्कर पाकिस्तानी हैंडलर से व्हाटसएप और इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत करते थे।
रविवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अनुराग आर्य ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े असलाह तस्करों के गैंग का खुलासा करते हुये बताया कि शनिवार देर रात एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और बहेड़ी पुलिस ने बरेली-बहेड़ी मार्ग पर गन्ना उत्पादक महाविद्यालय से पहले सड़क किनारे स्थित एक खंडहर में चल रही अवैध फैक्ट्री पर रात करीब 1:35 बजे पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये।
पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर से संपर्क में था सुखराज एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुखराज सिंह के मोबाइल इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर से बातचीत और वीडियो की चैट सामने आई है। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से दोनों के बीच हथियारों की सप्लाई को लेकर बातचीत हुई थी। सुखराज ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से जुड़े होने की बात भी बताई है, जो हथियारों से संबंधित वीडियो पोस्ट करते हैं। सुखराज ने बताया कि उसे हथियारों का शौक है। उसने एक पिस्टल को दस हजार रुपये में बेचा था। उसने कहा कि अजमल ने उससे कहा था कि उसे जो हथियार चाहिये हों, वह हथियार वह पंजाब में आकर ले सकता है। अवैध असलहों के साथ आरोपी का फोटो। पाकिस्तान ने पंजाब में ड्रोन के जरिये गिराये जाते हथियार
पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बहेड़ी के सिकपुरा भोजपुर जोगीठेर निवासी सुखराज सिंह (19), पचपेड़ा निवासी शानू मियां (29), रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के स्वालेनगर निवासी जीवनदीप सिंह (24) और पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के मैनाकोट निवासी जसनूर सिंह (30) शामिल हैं।
हथियार तस्करी में जेल जा चुके इशरत पहलवान का भी नाम आया सामने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में इशरत पहलवान का नाम भी सामने आया है। आरोपियों ने बताया कि मौके से फरार हुए दोनों व्यक्ति इशरत पहलवान से जुड़े हुए हैं। इशरत पहलवान पूर्व में हथियारों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों ने उससे असलहा लेने की बात भी स्वीकार की है। अब पुलिस इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फैक्ट्री में तैयार होने वाले हथियारों की सप्लाई कहां और किन लोगों को की जाती थी। पुलिस ने खंडहर में संचालित अवैध फैक्ट्री से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम की अवैध पिस्टल और एक 315 बोर की रायफल बरामद की है। इसके अलावा 12 बोर की दो अधबनी लोहे की नाल, एक शिकंजा मशीन, तमंचे बनाने के अन्य उपकरण और चार मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं।
मामले में बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क और हथियारों की सप्लाई से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस अंतरराष्ट्रीय संपर्क की बाकी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और उनकी टीम के साथ बहेड़ी थाने के उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल अतुल नागर शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक