-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में आशा कार्यकर्ताओं का धरना, सीएम योगी के नाम सौंपा ज्ञापन; मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत - जिला अस्पताल CMO कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना, CM योगी को भेजा ज्ञापन पीलीभीत।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आज जिला पीलीभीत के जिला अस्पताल स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत - जिला अस्पताल CMO कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना, CM योगी को भेजा ज्ञापन पीलीभीत।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आज जिला पीलीभीत के जिला अस्पताल स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यूनियन द्वारा सौंपे गए नोटिस में कहा गया है कि 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री जी और यूनियन के बीच 13 सूत्रीय मांगों पर समझौता हुआ था, लेकिन 8 महीने बाद भी उसे लागू नहीं किया गया। आशाओं की प्रमुख मांगें राज्यांश मानदेय 1500 से बढ़ाकर 7500 रुपये किया जाए।
मातृत्व अवकाश और जीवन बीमा 2 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए स्वास्थ्य बीमा और 5 लाख कैशलेस योजना लागू की जाए आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, गोल्डन कार्ड, कोविड-19, टीबी, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, पोलियो, नसबंदी सहित सभी अभियानों की वर्षों से बकाया प्रोत्साहन राशि का तुरंत भुगतान किया जाए। भुगतान में पारदर्शिता और अवैध वसूली पर रोक लगे आशा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 6 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन धरनाशुरू होगा और 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में महापड़ाव किया जाएगा। ज्ञापन में न्यूरिया, पूरनपुर, बीसलपुर सहित पूरे जिले की आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।
