Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती कोतवाली में एएसपी मानसी दहिया ने लंबित मुकदमों की समीक्षा, गिरफ्तारी के दिए निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 06/10/2026 01:09:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 06/10/2026 01:09:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया ने सोमवार को थाना कोतवाली में अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी विवेचकों के साथ लं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया ने सोमवार को थाना कोतवाली में अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी विवेचकों के साथ लंबित मुकदमों की समीक्षा की और विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान एएसपी ने विभिन्न अभियोगों की प्रगति रिपोर्ट देखी। उन्होंने साक्ष्य संकलन की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही विवेचना के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं के बारे में भी विवेचकों से जानकारी ली।
निष्पक्ष और समयबद्ध विवेचना के निर्देश  एएसपी मानसी दहिया ने विवेचकों को निर्देश दिया कि सभी मुकदमों की विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाए। लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और साक्ष्यों का समय से संकलन करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने लंबित मामलों में वांछित और एनबीडब्ल्यू वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए। महिला एवं बाल अपराध से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए उनके निस्तारण को प्राथमिकता देने को कहा। विवेचकों को दिए आवश्यक निर्देश एएसपी ने विवेचकों से कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक प्रक्रिया पूरी की जाए। समीक्षा के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली समेत थाने के सभी विवेचक मौजूद रहे।