-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रामलीला से फिल्मों तक: हिमांशु नवीन गुप्ता का बहुआयामी अभिनय सफर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर जिले की टांडा तहसील के ग्राम लांबाखेड़ा में जन्मे स्वर्गीय लाला नवीन कुमार गुप्ता के छोटे सुपुत्र हिमांशु नवीन गुप्ता ने बचपन से ही धार्मिक वातावरण और रंगमंच से जुड़कर अपनी एक अलग पहचान बनाने की दि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर जिले की टांडा तहसील के ग्राम लांबाखेड़ा में जन्मे स्वर्गीय लाला नवीन कुमार गुप्ता के छोटे सुपुत्र हिमांशु नवीन गुप्ता ने बचपन से ही धार्मिक वातावरण और रंगमंच से जुड़कर अपनी एक अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था, पिता की धार्मिक श्रद्धा और परिवार के संस्कारों ने उन्हें रामलीला एवं अभिनय की ओर आकर्षित किया। देखते ही देखते बचपन का यह शौक उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया और आज वह रामलीला, रंगमंच, धार्मिक कार्यक्रम, कॉमेडी तथा फिल्मों में सक्रिय नजर आते हैं। हिमांशु नवीन गुप्ता के अभिनय सफर की शुरुआत वर्ष 2009 में मुंबई से हुई। उन्होंने मुंबई के पार्क साइड, विक्रोली और शिवाजी पार्क में रामलीला एवं मंचीय कार्यक्रमों के माध्यम से अभिनय की शुरुआत की। शुरुआती दौर में मंच पर छोटे-बड़े किरदार निभाते हुए उन्होंने अभिनय की बारीकियों को समझना शुरू किया। मंच पर संवाद बोलने से लेकर भाव-भंगिमा, रूप-सज्जा और पात्र के अनुरूप अभिनय करने तक उन्होंने लगातार अभ्यास किया।
वर्ष 2013 में हिमांशु नवीन गुप्ता मुरादाबाद की शैली की प्रसिद्ध संस्था (श्री राम सिंह कला मंच )से जुड़े। यहां उन्हें मंचीय अभिनय को और करीब से समझने का अवसर मिला। कला मंच के डायरेक्टर योगेंद्र सिंह राजू एडवोकेट के मार्गदर्शन में उन्होंने साज-सज्जा, अभिनय और कॉमेडी की बारीकियां सीखीं। योगेंद्र सिंह राजू एडवोकेट के मार्गदर्शन ने उनके अभिनय सफर को नई दिशा दी। पात्र के अनुसार रूप सजाना, संवादों को प्रभावी ढंग से बोलना, मंच पर दर्शकों के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देना और गंभीर किरदार के साथ-साथ हास्य भूमिकाओं को निभाना—इन सभी क्षेत्रों में हिमांशु ने लगातार मेहनत की। धीरे-धीरे उन्होंने अलग-अलग प्रकार के पात्रों को निभाना शुरू किया और उनकी पहचान एक ऐसे कलाकार के रूप में बनने लगी, जो आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग किरदारों में स्वयं को ढाल सकता है हिमांशु नवीन गुप्ता ने अपने रंगमंचीय सफर में दरबान के किरदार से लेकर प्रभु श्रीराम तक कई भूमिकाएं निभाई हैं। वह अब केवल एक ही प्रकार के किरदार तक सीमि
उनके प्रमुख मंचीय किरदारों में महर्षि नारद, भरत, अंगद, अक्षय कुमार और कालनेमि जैसे पात्र शामिल रहे हैं। अलग-अलग पात्रों के अनुरूप अपनी आवाज, हाव-भाव, वेशभूषा और संवाद अदायगी में बदलाव करना उनकी मंचीय कला का हिस्सा है। अभिनय के अलावा हिमांशु मंच के लिए कमेंट्री भी करते हैं। इस तरह उनकी भूमिका केवल कलाकार तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कार्यक्रम की प्रस्तुति और मंचीय संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी उनका योगदान रहता है।हिमांशु नवीन गुप्ता के रंगमंचीय सफर में वर्ष 2022 महत्वपूर्ण रहा जिसमें उन्होंने अंबेडकर नगर दिल्ली के विशाल मंच पर प्रभु श्री राम का किरदार निभाया वही 2025 भी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने शिव शक्ति कला संगठन के माध्यम से ऋषिकेश के मुनी की रेती में आयोजित विशाल मंच पर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाई। प्रभु श्रीराम का किरदार निभाना उनके लिए केवल अभिनय का अवसर नहीं बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा अनुभव भी रहा। रामलीला में श्रीराम का चरित्र निभाने के लिए संवाद, भाव, वेशभूषा और मर्यादा के अनुरूप मंचीय प्रस्तुति की आवश्यकता होती है। हिमांशु ने इस भूमिका को निभाते हुए अपने अभिनय सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी।
अब वर्ष 2026 में भी हिमांशु नवीन गुप्ता रामलीला मंचन में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं। मुरादाबाद शैली के साथ मुरादाबाद में ही नेहरू युवा केंद्र, साईं मंदिर, मुरादाबाद के विशाल मंच पर रामलीला का मंचन प्रस्तावित है। रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। टीम के डायरेक्टर सौरव यादव ने बताया कि, हिमांशु नवीन गुप्ता रूप-सज्जा के साथ-साथ विभिन्न किरदारों में मंच पर नजर आएंगे और टीम में ऑलराउंडर कलाकार की भूमिका निभाएंगे। इस रामलीला में दर्शकों को हिमांशु की अभिनय प्रतिभा के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। धार्मिक पात्रों के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार अन्य किरदारों को निभाने की उनकी क्षमता उन्हें मंच पर बहुआयामी कलाकार के रूप में प्रस्तुत करती है हिमांशु नवीन गुप्ता का अभिनय सफर केवल रामलीला और रंगमंच तक सीमित नहीं है। वह हरियाणवी एवं देहाती फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। देहाती कॉमेडी के चर्चित कलाकार शेखचिल्ली के साथ भी वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
हिमांशु शेखचिल्ली की टीम से जुड़े हुए हैं और देहाती कॉमेडी एवं मनोरंजन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। धार्मिक मंच पर गंभीर और मर्यादित किरदार निभाने के साथ-साथ कॉमेडी और मनोरंजन की भूमिकाओं में स्वयं को ढालना उनके अभिनय के विविध रूप को दर्शाता है।
अभिनय के साथ-साथ हिमांशु नवीन गुप्ता धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से भी जुड़े हुए हैं। वह “AN जागरण पार्टी एंड कला मंच” का संचालन करते हैं, जिसके माध्यम से माता रानी का जागरण, बालाजी महाराज का जागरण और अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं मंचन किया जाता । इन कार्यक्रमों में हिमांशु स्वयं भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। धार्मिक आयोजनों से उनका जुड़ाव उनके लिए केवल मंचीय कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे उनके पारिवारिक संस्कार और धार्मिक वातावरण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रामलीला में प्रभु श्रीराम का अभिनय करने के साथ-साथ माता रानी और बालाजी महाराज के जागरण जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय रहना उनके धार्मिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है। हिमांशु नवीन गुप्ता के अभिनय और धार्मिक गतिविधियों के पीछे उनके पिता स्वर्गीय लाला नवीन कुमार गुप्ता की प्रेरणा का विशेष स्थान रहा है। हिमांशु के अनुसार, उनके पिता ध
उत्तर प्रदेश: सम्भल में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: नोडल अधिकारी ने असमोली आकांक्षात्मक विकासखंड का किया निरीक्षण
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन और बहनोई ने किया डांग का दौरा
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट
