Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: SIT की मांग को लेकर गरीब शक्ति दल का जयपुर में प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा जाएगा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 06/10/2026 03:47:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 06/10/2026 03:47:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारत में SIT (Judicial Investigation Team) के गठन की मांग को लेकर गरीब शक्ति दल ने अपने प्रस्तावित आंदोलन के तहत दूसरे पड़ाव के रूप में जयपुर में कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारत में SIT (Judicial Investigation Team) के गठन की मांग को लेकर गरीब शक्ति दल ने अपने प्रस्तावित आंदोलन के तहत दूसरे पड़ाव के रूप में जयपुर में कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक, यह कार्यक्रम 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे जयपुर कलेक्ट्रेट पर आयोजित किया जाएगा। गरीब शक्ति दल के पदाधिकारियों के अनुसार, संगठन भारत के सभी जिलों में SIT यानी न्यायिक जांच टीम की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम कर रहा है। इसी क्रम में जयपुर को दूसरे पड़ाव के रूप में चुना गया है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


संगठन ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 10 से 12 लोगों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। ज्ञापन संगठन के पदाधिकारी मनोज विकट के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे जाने की जानकारी दी गई है।
गरीब शक्ति दल का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। संगठन का उद्देश्य न्यायिक जांच व्यवस्था को लेकर अपनी मांग को प्रशासन के सामने रखना है। कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री गिरीश चंद्र सक्सेना, विकास माथुर एडवोकेट, गगनभान जैन, नूरबी बहन, चमेली देवी, मोहम्मद रफी, श्रमपाल और राबिया समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जयपुर में होने वाला प्रदर्शन सांकेतिक रूप से किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से SIT की मांग को प्रशासन के सामने रखा जाएगा और आगे की कार्रवाई के लिए संगठन अपनी मांग को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।