-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नेग मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों में हुआ विवाद, घेराबंदी और धमकी का लगा आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में नेग मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में नेग मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर घेराबंदी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। किला थाना क्षेत्र के गढ़ी चौकी मुरावपुरा की रहने वाली रजनी किन्नर ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। रजनी का कहना है कि वह करीब 26 वर्षों से गढ़ी चौकी मुरावपुरा और आसपास के इलाकों में बधाई और नेग मांगने का काम करती आ रही हैं। अब इसी क्षेत्र में नेग मांगने को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद हो गया। शिकायत के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे करगैना चौकी और बाजपेई ढाल के पास विवाद हुआ। रजनी का आरोप है कि वह अन्य किन्नरों के साथ वहां मौजूद थीं। इसी दौरान पिंकी उर्फ टिंकू, रागिनी और पल्लवी समेत करीब 20 से 25 लोगों ने उन्हें घेर लिया। रजनी के मुताबिक, दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके क्षेत्र में नेग मांगने पर आपत्ति जताई। इसी दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और दोबारा उस इलाके में नेग मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद रजनी ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने और सुरक्षा की मांग की है। रजनी का कहना है कि लंबे समय से जिस इलाके में वह बधाई मांगती आ रही हैं, उसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि आगे भी उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। शिकायती पत्र में रजनी ने पूरे मामले की जांच कराने, संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश: सम्भल में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: नोडल अधिकारी ने असमोली आकांक्षात्मक विकासखंड का किया निरीक्षण
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन और बहनोई ने किया डांग का दौरा
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट
उत्तर प्रदेश: रामलीला से फिल्मों तक: हिमांशु नवीन गुप्ता का बहुआयामी अभिनय सफर
