-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार एक और अनुपूरक बजट ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किए जाने की तैयारी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार एक और अनुपूरक बजट ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किए जाने की तैयारी है। इसके लिए वित्त विभाग को आवश्यक तैयारियां शुरू करने के संकेत दिए गए हैं। संभावित अनुपूरक बजट के जरिए नई योजनाओं के साथ-साथ पहले से चल रही योजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जा सकती है। इस बजट में महिलाओं और युवाओं से जुड़ी घोषणाओं पर विशेष फोकस रहने की संभावना जताई जा रही है। चर्चा है कि महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए 40 हजार रुपये की सहायता देने वाली योजना को अनुपूरक बजट के जरिए लागू करने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है। इसके अलावा युवाओं के लिए नई योजनाओं की घोषणा और उनके लिए बजट आवंटित किए जाने की संभावना है। स्कूटी वितरण जैसी योजनाओं के लिए भी अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया जा सकता है। हालांकि, इन योजनाओं और बजट प्रावधानों को लेकर अंतिम फैसला सरकार की ओर से किया जाना बाकी है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 में सरकार पहले ही एक अनुपूरक बजट पेश कर चुकी है। 4 अगस्त को विधानसभा में 59,019.40 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, योगी सरकार के कार्यकाल में अगस्त 2026 तक कुल 10 अनुपूरक बजट पेश किए जा चुके हैं। इनमें वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2021-22 में दो-दो, जबकि 2024-25 में भी दो अनुपूरक बजट शामिल हैं। इसके अलावा 2019-20, 2022-23, 2025-26 और 2026-27 में एक-एक अनुपूरक बजट पेश किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट 24,496.98 करोड़ रुपये का था, जबकि 2024-25 में पेश किए गए दो अनुपूरक बजट क्रमशः 12,209.93 करोड़ और 17,865.72 करोड़ रुपये के थे। यदि दिसंबर में दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाता है, तो यह वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा और योगी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का 11वां अनुपूरक बजट होगा।
उत्तर प्रदेश: सम्भल में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: नोडल अधिकारी ने असमोली आकांक्षात्मक विकासखंड का किया निरीक्षण
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन और बहनोई ने किया डांग का दौरा
उत्तर प्रदेश: रामलीला से फिल्मों तक: हिमांशु नवीन गुप्ता का बहुआयामी अभिनय सफर
