-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नोडल अधिकारी ने असमोली आकांक्षात्मक विकासखंड का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सम्भल शासन द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंडों में हो रहे बदलावों के स्थलीय निरीक्षण के लिए जनपद पहुंचे नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आकांक्षात्मक विकासखंड असमोली का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सम्भल शासन द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंडों में हो रहे बदलावों के स्थलीय निरीक्षण के लिए जनपद पहुंचे नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आकांक्षात्मक विकासखंड असमोली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने विकासखंड असमोली में आकांक्षात्मक विकासखंडों से जुड़े 50 संकेतकों की प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित इंडीकेटर्स की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी संकेतकों में अपेक्षित सुधार लाने और उनकी प्रगति को बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत असमोली में आंगनबाड़ी केंद्र, सम्भल श्री विद्यालय, पंचायत घर और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हर घर जल योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। अधिकारियों से योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए इसे प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी संकेतकों में सुधार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। नोडल अधिकारी ने ग्राम ऐंचौड़ा कम्बोह का भी दौरा किया। यहां उन्होंने कंपोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिला द्वारा संचालित कॉस्मेटिक दुकान का भी जायजा लिया। उन्होंने समूह की गतिविधियों और महिलाओं की आजीविका बढ़ाने से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और निर्धारित संकेतकों में लगातार सुधार लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), खंड विकास अधिकारी असमोली प्रेमपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: सम्भल में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन और बहनोई ने किया डांग का दौरा
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट
उत्तर प्रदेश: रामलीला से फिल्मों तक: हिमांशु नवीन गुप्ता का बहुआयामी अभिनय सफर
