-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर का मशहूर कलाकंद अब ‘लोकल से ग्लोबल’ की ओर, ODOC से बढ़ेगा कारोबार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर की प्रसिद्ध मिठाई कलाकंद अब सिर्फ स्थानीय स्वाद तक सीमित नहीं रहेगी। प्रशासन द्वारा ODOC (One District One Cuisine) कार्यक्रम के माध्यम से इसे राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुँचाने की पहल शुरू की गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर की प्रसिद्ध मिठाई कलाकंद अब सिर्फ स्थानीय स्वाद तक सीमित नहीं रहेगी। प्रशासन द्वारा ODOC (One District One Cuisine) कार्यक्रम के माध्यम से इसे राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुँचाने की पहल शुरू की गई है। बलरामपुर का स्वाद, अब ‘लोकल से ग्लोबल’ की ओर प्रसिद्ध कलाकंद अपनी मुलायम बनावट, दूधिया स्वाद और हल्की मिठास के लिए विशेष पहचान रखता है। दूध और खोया से तैयार किया जाने वाला यह पारंपरिक मिष्ठान सूखे मेवों और केसर की सजावट के साथ अपने स्वाद और आकर्षण को और बढ़ा देता है। अपनी पारंपरिक मिठास और खास स्वाद के कारण कलाकंद स्थानीय खानपान और मिठाई संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह बलरामपुर की समृद्ध पाक विरासत की एक स्वादिष्ट पहचान भी है।
प्रशासन की पहल ODOC कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय खाद्य उद्यमियों को बेहतर ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावी मार्केटिंग के जरिए सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बलरामपुर के इस पारंपरिक स्वाद को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाया जा सके। इस पहल से न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को रोजगार मिलेगा, बल्कि जनपद की पहचान भी देश-विदेश में मजबूत होगी। बलरामपुर के कलाकंद का स्वाद लें और स्थानीय स्वादों को ‘लोकल से ग्लोबल’ की ओर बढ़ाने में अपना योगदान दें।
मध्य प्रदेश: बारिश नहीं रोक सकी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जीवनधारा नमामि गंगे संस्था ने लगाए पौधे
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में खाद्य विभाग का विशेष अभियान, पनीर-मिठाई समेत 6 नमूने जांच के लिए भेजे
उत्तर प्रदेश: शासनादेश का पालन न करने पर सआदतपुर की ग्राम प्रधान सुधा देवी पद से हटाईं गईं
