-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जलस्तर घटा, फिर बढ़ने की आशंका; प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उपजिलाधिकारी सेवराई-गाजीपुर गजराज सिंह यादव ने अवगत कराया है कि वर्तमान में गंगा नदी के जल स्तर में कमी हुई है, लेकिन अभी गंगा नदी का पानी बढने की सम्भावना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उपजिलाधिकारी सेवराई-गाजीपुर गजराज सिंह यादव ने अवगत कराया है कि वर्तमान में गंगा नदी के जल स्तर में कमी हुई है, लेकिन अभी गंगा नदी का पानी बढने की सम्भावना है। मच्छर जनित एवं संक्रामक रोगो के दृष्टिगत रखते हुये प्रभावित ग्रांमो में एंटी लार्वा दावा, किटनाशक एवं आवश्यकता अनुसार ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव कराया गया है एवं भविष्य में गंगा नदी का पानी बढने पर कार्यवाही हेतु टीमो को सतर्क दृष्टि बनाये रखने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। रेवतीपुर क्षेत्र के हसनपुरा, विरउपुर व नसीरपुर में पशुओ का टीकाकरण प्राथमिकता से कराया जा चुका है। हसनपुरा, विरउपुर व नसीरपुर में जानवरो के लिये भूसा का वितरण कराया गया है। संचारी रोगो से बचाव हेतु जन चौपालो के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया है तथा आशा बहू द्वारा घर-घर जाकर आवश्यकतानुसार दवाये वितरित की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को बाढ प्रभावित गांवो में मेडिकल कैम्प लगाने, बाढ के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिये जा चुके है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर व भदौरा में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध है। ग्राम में साफ-सफाई हेतु बी०डी०ओ० एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को स्पष्ट निर्देश है एवं कार्यवाही भी की जा रही है।
राजस्थान: शनिमहाराज आली में रामदेवरा यात्रा के दौरान बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ओवरलोडिंग से खतरा
राजस्थान: अजमेर में 501वां जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस निकला, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
मध्य प्रदेश: बारिश नहीं रोक सकी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जीवनधारा नमामि गंगे संस्था ने लगाए पौधे
