Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया, रक्षाबंधन पर सूरज सिंह को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 06:00:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 06:00:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुधवार को सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल गोण्डा के प्रांगण में रक्षाबंधन का त्यौहार स्कूल की प्रिंसिपल टीचर एवं स्टाफ के साथ-साथ क्षेत्र की सैकड़ों बहनों के साथ मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुधवार को सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल गोण्डा के प्रांगण में रक्षाबंधन का त्यौहार स्कूल की प्रिंसिपल टीचर एवं स्टाफ के साथ-साथ क्षेत्र की सैकड़ों बहनों के साथ मनाया गया। सबसे पहले प्रिंसिपल रीना तिवारी ने सूरज सिंह को टीका लगाकर आरती की और रक्षा सूत्र बाँधकर हमेशा एक दूसरे के प्रति रक्षा एवं विश्वास की मजबूती की प्रार्थना की। सूरज सिंह को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आयी हुई सैकड़ों बहनों ने राखी बांधी।
इस मौके पर सूरज सिंह ने कहा कि भाई बहन का रिश्ता अनमोल है जिसे शब्दों या लफ्ज में बयान नहीं किया जा सकता। एक नटखटपन से शुरू यह रिश्ता कब रक्षा और विश्वास में बदल जाता है पता नहीं चलता।

इस मौके पर विद्यालय की टीचर सुमन सिंह ने इसे समझो न रेशम का तार भैया एवं शैली पटेल ने माता भी तू पिता भी तू...बहनों का अभिमान भी तू गीत प्रस्तुत किया। अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकगण श्रीमती पूजा राय एवं मानसी चौहान ने रक्षाबंधन से जुड़े अपने कुछ किस्से लोगों से साझा किये। रक्षाबंधन को किस तरह से बेहतर किया जाए इस पर प्रकाश डाला। सूरज सिंह ने उपस्थित सभी बहनों का मुँह मीठा कराकर अनेकों उपहार भेंट किया।