Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में घर का ताला तोड़कर चोरी, 60 हजार नकदी और लाखों के जेवरात गायब

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 05:53:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 05:53:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया अब्दुल्लागंज में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से लगभग 60 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया अब्दुल्लागंज में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से लगभग 60 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात का पता बुधवार सुबह चला जब घर के दरवाजे खुले मिले और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है गांव निवासी श्यामलाल पुत्र लालता प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने बक्सों और तिजोरी में रखे सामान को खंगाला और नकदी तथा आभूषण चुरा लिए चोरी हुए जेवरात में सोने की चेन, तगड़ी, हथुली, झुमके, अंगूठी, चांदी की पाजेब और बिछुए के साथ बच्चों के आभूषण भी शामिल हैं। 

घर से कुछ अन्य कीमती सामान भी चोरी होने की जानकारी मिली है सुबह पीड़ित की मां, जो पास के दूसरे घर में सो रही थीं, जब इस घर पहुंचीं तो उन्होंने सभी दरवाजे खुले पाए। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। परिजनों ने तलाश की तो एक छोटा संदूक गायब मिला। बाद में यह संदूक पड़ोस के खेत में खाली हालत में पड़ा हुआ मिला पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना मीरगंज पुलिस को दी और तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।