Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में ईद-उल-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों लोग हुए शामिल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 05:52:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 05:52:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कस्बे में बुधवार को ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कस्बे में जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कस्बे में बुधवार को ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कस्बे में जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ देखी गई और माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा जुलूस की शुरुआत मीरगंज थाने के पास से हुई। यह सिरौली चौराहा, स्टेशन अंडरपास, सिंधौली चौराहा और खानपुरा होते हुए वापस थाने के पास पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न वाहनों पर झंडे लेकर शामिल हुए
युवाओं के साथ छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बने। तेज गर्मी के बीच जुलूस निकलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा इसे देखते हुए फ्लाईओवर के पास कुछ लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने की सामग्री वितरित की।

पानी और अन्य खाद्य सामग्री मिलने से गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल शुरू से आखिर तक जुलूस के साथ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात को भी नियंत्रित किया। अधिकारियों ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखी।