-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बढ़ते जलस्तर और कटान के खतरे के बीच फ्लड फाइटिंग कार्य का निरीक्षण, मानकों का पालन करने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र के रामगंगा नदी में बढ़ते जलस्तर और कटान के खतरे को देखते हुए कपूरपुर स्थित रामगंगा मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए बाढ़ खंड की ओर से कराए जा रहे फ्लड
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र के रामगंगा नदी में बढ़ते जलस्तर और कटान के खतरे को देखते हुए कपूरपुर स्थित रामगंगा मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए बाढ़ खंड की ओर से कराए जा रहे फ्लड फाइटिंग कार्य का बुधवार को अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्य की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे कार्यों में मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं, ताकि नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान की स्थिति में मंदिर परिसर को सुरक्षित रखा जा सके रामगंगा नदी के लगातार कटान से कपूरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है। नदी का कटान मंदिर परिसर के आसपास तक पहुंचने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की थी। इसके बाद बाढ़ खंड की टीम ने बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी भी की जा रही है इससे पहले विधायक डॉ. डीसी वर्मा और एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने भी रामगंगा मंदिर परिसर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कटान रोकने और मंदिर समेत आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे अधिशासी अभियंता ने कहा कि नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार बचाव कार्य बढ़ाए जाएंगे, जिससे किसी भी संभावित नुकसान को समय रहते रोका जा सके।
राजस्थान: शनिमहाराज आली में रामदेवरा यात्रा के दौरान बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ओवरलोडिंग से खतरा
राजस्थान: अजमेर में 501वां जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस निकला, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
मध्य प्रदेश: बारिश नहीं रोक सकी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जीवनधारा नमामि गंगे संस्था ने लगाए पौधे
