Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, मोबाइल और प्रतिबंधित : उपकरणों पर सख्ती के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/08/2026 10:44:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/08/2026 10:44:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, मोबाइल और प्रतिबंधित : उपकरणों पर सख्ती के निर्देश

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये गये सी सी टी वी के संचालन व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जायंे।

इसके उपरान्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी तथा राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 न्यायाधीश द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह गाजीपुर में पहुंचकर बारी-बारी से  बैरक मे जाकर निरुद्ध विचाराधीन बंदियों से प्रतिदिन के खान पान, दैनिक उपयोग की सामग्रियों तथा किसी प्रकार कि समस्या के बाबत जानकारी ली। उन्होने शौचालय एवं रसोईयो का भी निरीक्षण किया  तथा प्रतिदिन साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय सी जी एम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।