Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौत; एक गंभीर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/08/2026 10:22:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/08/2026 10:22:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तमकुहीराज थाना क्षेत्र में NH-28 पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निशा गिरी और अनामिका ठाकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तमकुहीराज थाना क्षेत्र में NH-28 पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निशा गिरी और अनामिका ठाकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आलिसा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
तीनों छात्राएं विद्यावती देवी महाविद्यालय, झारही से पढ़ाई कर घर लौट रही थीं। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने लगा, 

लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर पटहेरवा थाना क्षेत्र के डूमरभार स्थित शाही पेट्रोल पंप के पास कार को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि भागने के दौरान कार ने एक 22 वर्षीय युवक को भी टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार का अगला बायां पहिया ब्लास्ट हो गया, इसके बावजूद चालक तेज रफ्तार में कार भगाता रहा। पुलिस को कार से शराब की खाली बोतलें और बीयर का गत्ता भी मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related News

मध्य प्रदेश: बारिश नहीं रोक सकी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जीवनधारा नमामि गंगे संस्था ने लगाए पौधे

उत्तर प्रदेश: बढ़ते जलस्तर और कटान के खतरे के बीच फ्लड फाइटिंग कार्य का निरीक्षण, मानकों का पालन करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: जलस्तर घटा, फिर बढ़ने की आशंका; प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

उत्तर प्रदेश: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, मोबाइल और प्रतिबंधित : उपकरणों पर सख्ती के निर्देश

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में खाद्य विभाग का विशेष अभियान, पनीर-मिठाई समेत 6 नमूने जांच के लिए भेजे

उत्तर प्रदेश: शासनादेश का पालन न करने पर सआदतपुर की ग्राम प्रधान सुधा देवी पद से हटाईं गईं


Featured News