-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली के पटेल चौक को मिली नई पहचान, सेना के तीनों अंगों और किसान की प्रतिमाओं का लोकार्पण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल पटेल चौक को मंगलवार को नई पहचान मिल गई। यहां स्थापित की गईं चार भव्य प्रतिमाओं का मेयर डॉ. उमेश गौतम ने लोकार्पण किया। इन प्रतिमाओं के जरिए देश की रक्षा में दिन-रात जु
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल पटेल चौक को मंगलवार को नई पहचान मिल गई। यहां स्थापित की गईं चार भव्य प्रतिमाओं का मेयर डॉ. उमेश गौतम ने लोकार्पण किया। इन प्रतिमाओं के जरिए देश की रक्षा में दिन-रात जुटे जवानों और देश का पेट भरने वाले किसानों को सम्मान दिया गया है। चौक पर प्रतिमाओं के स्थापित होने के बाद अब यहां से गुजरने वाले लोगों को देश की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था में अहम योगदान देने वालों की झलक देखने को मिलेगी।ना, नौसेना, वायुसेना और किसान को समर्पित हैं प्रतिमाएं पटेल चौक पर स्थापित चारों प्रतिमाएं भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और किसान को समर्पित हैं। देश की तीनों सेनाओं के जवान सीमाओं की सुरक्षा से लेकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं किसान खेतों में पसीना बहाकर पूरे देश का पेट भरते हैं। इन चारों प्रतिमाओं के माध्यम से सैनिकों के साहस, त्याग और किसानों के परिश्रम को एक साथ सम्मान देने की कोशिश की गई है।
करीब 10 लाख रुपये से तैयार कराई गईं प्रतिमाएंगर निगम की ओर से पटेल चौक को आकर्षक रूप देने के लिए यह पहल की गई है। प्रतिमाओं को करीब 10 लाख रुपये की लागत से तैयार कराने की योजना थी। इनकी ऊंचाई लगभग साढ़े छह फुट रखी गई है। चौक के सौंदर्यीकरण के तहत आसपास की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था भी की गई है। इससे पटेल चौक की खूबसूरती बढ़ने के साथ शहर के इस प्रमुख स्थान को अलग पहचान मिलने की उम्मीद है। चौराहे से गुजरने वालों को मिलेगा खास संदेश पटेल चौक पर लगाई गईं ये प्रतिमाएं केवल सजावट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए समाज को एक संदेश भी दिया गया है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक और खेतों में अन्न उपजाने वाले किसान, दोनों ही देश की मजबूती के आधार हैं।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
