-
☰
उत्तर प्रदेश: विद्यालय में बसंतोत्सव और मातृ-पितृ पूजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को विद्यालय में 'बसंतोत्सव' एवं 'मातृ-पितृ पूजन' कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी छात्राओं ने सरस्वती मां की आराधना हेतु
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को विद्यालय में 'बसंतोत्सव' एवं 'मातृ-पितृ पूजन' कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी छात्राओं ने सरस्वती मां की आराधना हेतु पंच-कुण्डीय यज्ञ एवं पूजन के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं पीले परिधान धारण कर विद्यालय आए एवं मां सरस्वती के समक्ष अपनी श्रद्धानुसार पूजन सामग्री समर्पित की। प्राथमिक विभाग की बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 'ऋतु आ गई रे' प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात भारतीय संस्कृति की 'मातृ - पितृ देवो भव:' की परंपरा का निर्वहन करते हुए भैया-बहनों द्वारा उनके माता-पिता का पूजन संपन्न हुआ जिसमें छात्रों ने अपने माता-पिता के पद -प्रक्षालन, आरती, पुष्पार्चन एवं उनकी परिक्रमा करके उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राथमिक विभाग के प्रधानाचार्य श्री कालीचरन जी ने विद्यार्थियों के जीवन में बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए भैया बहनों का ज्ञान-वर्द्धन किया एवं नेताजी सुभाष जयंती पर भी विचार प्रकट किये। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री कपिल देव जी ने आए हुए सभी अभिभावक बंधुओं एवं आचार्य परिवार का आभार प्रकट किया।
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक
बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद