-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली साइकिल-बाइक रैली, 450 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को युवा कल्याण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं,खिलाड़ियों एवं पीआरडी जवानों द्वारा विभिन्न ब्लॉकों से साइकिल बाइक रैली निकाली गई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को युवा कल्याण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं,खिलाड़ियों एवं पीआरडी जवानों द्वारा विभिन्न ब्लॉकों से साइकिल बाइक रैली निकाली गई जो खेल स्टेडियम गोराबाजार से पैदल चल कर विकास भवन चौराहे पर संपन्न हुई। रैली में 450 से अधिक संख्या में युवाओं ने देश हित में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस रैली में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी क्रमशः अखिलेश यादव,चंद्रकांत यादव, मो.वकार खान, आंचल सिंह, खेल विभाग के सभी प्रशिक्षक , देवी प्रसाद क्रीड़ाधिकारी, दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं धीरेंद्र कुमार राय अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर उपस्थित रहे।
