Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दादरी में भाजपा ने आगामी चुनावों की तैयारियों का किया शंखनाद, बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Amit Jain , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 10:15:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amit Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 10:15:21 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी दादरी विधानसभा द्वारा आज आगामी चुनावों की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय बैठक एवं संगठनात्मक चर्चा का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी दादरी विधानसभा द्वारा आज आगामी चुनावों की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय बैठक एवं संगठनात्मक चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने बूथों पर कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसका प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता है और बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री महामेधा नागर जी, दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रणीत भाटी जी एवं श्री रक़म सिंह भाटी जी, दादरी विधानसभा प्रभारी श्री गोपाल अग्रवाल जी,राज मिश्रा दादरी विधानसभा विस्तारक,जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्री धर्मेंद्र कोरी जी, श्री वीरेंद्र भाटी जी, दादरी नगर अध्यक्ष श्री राजीव सिंघल जी, श्री राजे कसाना जी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री देवा भाटी जी   जिला पंचायत सदस्य सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयुक्त मंच संचालन पूर्व जिला मंत्री श्री सत्यपाल शर्मा जी ,दादरी नगर महामंत्री श्री अभिषेक कौशिक जी, श्री तरुण शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर श्री बिजेंद्र प्रमुख जी. महेंद्र नागर जी, श्री अर्पित तिवारी जीं. श्री भिखारी सिंह जी, श्री मनोज मावी जी, श्री लोकेश त्यागी जी, श्री धीर सिंह राणा जी, श्रीमती संगीता तिवारी जी, श्रीमती संगीता रावल जी, श्रीमती गायत्री तिवारी जी, सदस्य श्रीमती प्रीति बघेल जी, श्री जतिभान आर्य जी, श्री विपिन भाटी जी, श्री सुभाष बजरंगी जी, श्री अमित जैन जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री योगराज सैन जी, श्री राजेश गोयल जी एवं श्री सोमेश गुप्ता जी, लब्बू शर्मा , श्री श्यामवीर चौहान जी, श्री विजय गौतम जी, श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी, श्री अयूब अल्वी जी, राजपाल वाल्मीकि, हिमांशु कौशिक जी  श्री मधुर कुमार शिशोदिया जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रत्येक बूथ तक संगठन की पहुंच मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक का समापन आगामी चुनावों में पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों के साथ कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News