Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न, सरोज कुशवाहा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दी प्रेरणा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anup Kumar , Date: 29/11/2025 05:04:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anup Kumar ,
  • Date:
  • 29/11/2025 05:04:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी अहरौरा मंडल के महिला मोर्चा का सम्मेलन शनिवार को दिन में 11:00 बजे नगर पालिका परिषद के सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी अहरौरा मंडल के महिला मोर्चा का सम्मेलन शनिवार को दिन में 11:00 बजे नगर पालिका परिषद के सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची माननीया श्रीमती सरोज कुशवाहा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र एवं भाजपा जिला प्रभारी मिर्जापुर का स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका वन्दना अनमोल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पर्चन के बाद प्रारंभ हुआ अपने उद्बोधन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा महिलाओं के उत्थान में चलाए गए। विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया तथा उनकी समाज में सहभागिता कैसे आवश्यक हो उस पर विशेष जोर दिया प्रदेश सरकार द्वारा जारी नारी शक्ति मिशन को भी बताया, महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर हो उस विषय पर भी गंभीरता से अपनी बातें रखी उन्होंने कहा कि जब देश का प्रत्येक व्यक्ति समाज के प्रति जागरूक होगा अपनी सहभागिता करेगा तो देश आगे बढ़ेगा और आत्मनिर्भर होगा, स्वदेशी सामानों के खरीद पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का समापन श्वेता सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा केंद्र सरकार की चल रही लाभकारी योजनाओं का संदेश बुकलेट के माध्यम से स्थानीय लोगों के बीच डोर टू डोर के माध्यम से जनसंपर्क कर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में महिला जिला अध्यक्ष आभा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, कार्यक्रम की संयोजिका वंदना अनमोल, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद पटेल, नवीन कुमार, अमित शाह ,सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी । कार्यक्रम का संचालन चंद्रकला देवी ने किया।