-
☰
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में जनसुनवाई ब्रजेश पाठक ने सुनीं आमजन की समस्याएं
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। लखनऊ स्थित आवास पर जनसुनवाई का आयोजन। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने रखीं अपनी समस्याएं। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। आपकी सेवा, मेरा परम कर्तव्य” संकल्प के साथ जनसेवा का संदेश। समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।