-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बहन की शादी के बीच भाई ने लगाई फांसी, खुशियों में छाया मातम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा में दर्दनाक हादसा रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा में दर्दनाक हादसा रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया। खुशियों के माहौल में अचानक मातम छा गया जब एक युवक ने अपनी सगी बहन की शादी के दौरान फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कंचनपुर निवासी भजनलाल की बेटी मुस्कान की बारात बीती रात भोजीपुरा के एक बारातघर में आई थी। घर और बारातघर दोनों जगह शादी की तैयारियों में पूरा परिवार व्यस्त था। बैंड-बाजे बज रहे थे, रस्में चल रही थीं और रिश्तेदार जश्न में शामिल थे। इसी बीच दुल्हन का सगा भाई आलोक कुमार (22 वर्ष) चुपचाप घर पहुंचा और वहां फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। थोड़ी देर बाद जब परिजन किसी काम से घर पहुंचे, तो उन्होंने आलोक को बारामदे में लटकता हुआ देखा। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना भोजीपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फोर्स को लेकर पहुंच गए।
मध्य प्रदेश: इथेनॉल उद्योग का मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता जांची
उत्तर प्रदेश: 15-20 साल से बंद सीतापुर आई हॉस्पिटल के फिर खुलने की उम्मीद, डीएम ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: लाड़ली बहना की एक किस्त से बनेगा माता शीतला का नया मंदिर, महिलाओं ने लिया संकल्प
राजस्थान: सांगानेर में गोवंश से भरे दो ट्रक पकड़े, पुलिस ने गोवंश को हिंगोनिया गौशाला पहुंचाया
उत्तर प्रदेश: बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में वायरल मरीजों की भीड़
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
